Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

सौर कुकर/ओवन क्या होते हैं और ये ऊर्जा की लागत को कम करने में आपकी कैसे सहायता कर सकते हैं

By on August 27, 2015

भारत में ऊर्जा की लागत निरंतर बढ़ रही है| रसोई गैस और बिजली पहले से ही बहुत महंगे हैं और इसके साथ अगर सब्सिडी में क्रमिक कमी हो जाये, तो घर के बजट पर तनाव का बढ़ना निश्चित रूप से जारी रहेगा| नए नियमों के आधार पर घर के प्रति रियायती रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या कम हुयी है, जिससे खाना पकाने की लागत में बहुत इजाफा हुआ है| इंडक्शन कुकर पर एक पिछली पोस्ट (लिंक) में हमने बिजली बनाम गैस के ऊर्जा स्रोतों का तुलनात्मक अध्ययन किया था| लेकिन यदि आप वास्तव में बढ़ती हुयी लागत से बचने में रुचि रखते हैं, तो ‘ग्रीन’ स्रोतों का चयन कर आप अपने आपको इन बढ़ती हुयी लागत से काफी हद तक बचा सकते हैं| सौर कुकर/ओवन यहाँ एक अच्छा विकल्प प्रदान कर सकते हैं (हालांकि, इनकी अपनी कुछ सीमाएं अवश्य होती हैं)|

सौर कुकर/ओवन क्या होते हैं?

सौर कुकर या ओवन ऐसे उपकरण होते है जो की खाना बनाने या गर्म करने के लिए प्रत्यक्ष रूप से सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते है| यह किसी भी प्रकार के ईंधन का उपयोग नहीं करते है| इस प्रकार इन्हे संचालित करना भी बहुत सस्ता होता है| यह एक खाना पकाने का बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, जिस पर सूर्य के प्रकाश या गर्मी को केंद्रित करने के लिए परावर्तक सतह जैसे की कांच या धातु की चादर का उपयोग होता है| बर्तन को सूरज की रोशनी से गर्मी अवशोषित करने के लिए काले या गहरे गैर-रिफ्लेक्टिव पेंट से रंगा जाता हैं, जिस कारण बर्तन अवशोषित गर्मी के माध्यम से खाने को पका सके|

भारत में अधिकतम स्थानों पर सूर्य का प्रकाश अपने उच्च स्तर सौर विकिरण के साथ 275 दिनों के लिए प्राप्त होता है| स्पष्ट रूप से सौर कुकर को इन दिनों में सूर्योदय के एक घंटे बाद से सूर्यास्त से एक घंटे पहले तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है| विभिन्न कारक जैसे की ईंधन की कमी, बायोमास के जलने से स्वास्थ्य पर प्रभाव और जलवायु परिवर्तन, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सौर कुकर का उपयोग करने का एक मजबूत मामला अवश्य बनाते हैं|

बाजार में कई प्रकार के सौर उपकरण खाना पकाने के लिए उपलब्ध हैं| यहाँ पर उनमें से कुछ का ब्यौरा उपलब्ध हैं:

बॉक्स सौर कुकर

ये नियमित सौर कुकर होते हैं, जिनका उपयोग अमूमन छोटे घरों (4-5 सदस्य) में किया जाता है| इसमें सूरज की रोशनी को केंद्रित करने के लिए पारदर्शी कांच या प्लास्टिक शीर्ष और रिफ्लेक्टर के साथ एक बॉक्स होता है| बॉक्स गहरे रंग से चित्रित होता है और बर्तन बॉक्स के अंदर रखा जाता है| बेहतर खाना पकाने के लिए गहरे चित्रित कंटेनरों का उपयोग करना बेहतर होता है| बॉक्स के अंदर का तापमान 150 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर नहीं जाता है और इसलिए यह खाना पकाने में समय भी लगाते है| अच्छी तरह से खाना पकाने के लिए भोजन को बॉक्स में लंबी अवधि के लिए छोड़ना पड़ता है| इसके अलावा हर 15-20 मिनट में सूरज की रोशनी की स्थिति की दिशा के आधार पर बॉक्स को समायोजित करना पड़ता है| इस प्रकार के कुकर की कीमत लगभग 1,500-2,000 रुपये तक होती हैं|

डिश सौर कुकर

ये नियमित सौर कुकर काले रंग के होते हैं| यह कुकर सूरज की रोशनी को केंद्रित करने के लिए एक परबोलिक डिश का इस्तेमाल करता हैं, जहां एक केन्द्र बिन्दु पर सूरज की रोशनी केंद्रित होती है| इस तरह के सौर कुकर 350-400 डिग्री सेंटीग्रेट तक का तापमान प्राप्त कर सकते हैं, इस प्रकार इन कूकरो पर खाना भी बहुत तेजी से पकता है| इन्हे आप रॉक्स्टइंग, फ्राइंग और चीज़े उबालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|

यह अपने आकार की वजह से, लगभग 10-15 लोगों के लिए खाना पकाने के लिए भली-भाति सक्षम होते है (हालांकि, यह कुछ छोटे आकर में भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो की 4 लोगों के लिए खाना पकाने के लिए अच्छे होते हैं)| इस तरह के कुकर को भी सूर्य के प्रकाश की दिशा के आधार पर समायोजन की जरूरत होती है| बाजार में इनके विभिन्न प्रकार के मॉडल उपलब्ध हैं, जिनको या तो मैनुअल समायोजन की जरूरत होती है या यह समायोजन तंत्र से स्वचालित होते है (ऐसे यंत्रो में सूरज की रोशनी को ट्रैक करने के लिए यांत्रिक घड़ी की व्यवस्था होती हैं)| एक डिश सौर कुकर की कीमत लगभग रुपये 6,000-7,000 तक होती है और यह प्रतिवर्ष प्रयोग और सूर्य के प्रकाश के आधार पर 10 सिलेंडरों की बचत कर सकने में सक्षम होते हैं|

यह कुकर किसी के भी द्वारा आसानी से इकट्ठे या उद्ध्वस्त किया जा सकते हैं, और इस प्रकार यह आसानी से कहीं भी ले जाये जा सकते हैं| यह उपयोगकर्ता के भी अनुकूल होता है, क्यूंकि इसकी ऊंचाई को भी प्रयोग करने वाले व्यक्ति के आधार पर समायोजित किया जा सकता है| बाजार में बड़े आकार के डिश कुकर भी उपलब्ध हैं जो की लगभग 40 लोगों के लिए खाना बना सकते है और जिसकी लागत लगभग 30,000 रुपये होती है (हालांकि, यह लगभग 30 रसोई गैस सिलेंडरों की बचत करने में भी सक्षम होते हैं)|

इंडोर खाना बनाने के लिए सामुदायिक सोलर कुकर

इस प्रकार के कुकर परंपरागत खाना पकाने वाले प्रणाली के सबसे करीब होते है| यह रसोई घर के अंदर ही खाना पकाने की संभावना प्रदान करते है| इनमे एक बड़े रिफ्लेक्टर, जो बाहर के तरफ होता हैं और माध्यमिक रिफ्लेक्टर के माध्यम से सूर्य की रौशनी को काले रंग में रंगे बर्तन या फ्राइंग पैन के तल पर केंद्रित किया जाता है। इस प्रकिया के माध्यम से इतना तापमान प्राप्त किया जा सकता है, जिससे बहुत जल्दी खाना पक सके, यह एक बॉक्स कुकर की तुलना में अधिक तेजी से खाना बनाते हैं| क्यूंकि यह पारंपरिक प्रणाली की तरह कार्य करता है, इसलिए इससे चपातियां, डोसा, आदि बनाना संभव होता हैं| आकार की वजह से, यह 40-100 लोगों के लिए खाना पकाने के लिए भली-भाति सक्षम होता हैं| इसकी लागत लगभग रुपये 75,000 से 1.6 लाख के आसपास आती हैं और अपने आकार की वजह से यह एक वर्ष में 30-65 एलपीजी सिलेंडरों का संचय करने में सक्षम भी होता हैं| अधिकांश ऐसी प्रणालियों में सूरज की रोशनी को ट्रैक करने के लिए स्वचालित रोटेशन प्रणाली लैस होती हैं। इनमे एक मैकेनिकल युक्ति या सूरज को ट्रैक करने के लिए घड़ी-नुमा परावर्तक की व्यवस्था भी होती हैं|

सौर कुकर के लिए उपलब्ध सब्सिडी

मिनिस्ट्री ऑफ़ न्यू एंड रिन्यूएबल सोर्स ऑफ़ एनर्जी (एमएनआरई) रिन्यूएबल स्रोत सौर कुकर खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान करता है| सब्सिडी पर विवरण एमएनआरई लिंक पर उपलब्ध हैं:

http://mnre.gov.in/file-manager/UserFiles/subsidies_solar_thermal_systems_devices.pdf

सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए प्रक्रिया

सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए, आपको एमएनआरई वेबसाइट पर सूची से आपूर्तिकर्ता या निर्माता की पहचान करने की जरूरत है।

आपूर्तिकर्ता आपको एक प्रस्ताव उत्पन्न करने में मदद करेगा, जिसको आपको एमएनआरई के राज्य नोडल एजेंसी को प्रस्तुत करना होगा| सब्सिडी के प्रस्ताव की जांच एमएनआरई के द्वारा होता हैं। अधिक जानकारी एमएनआरई लिंक पर उपलब्ध है: http://mnre.gov.in/file-manager/UserFiles/procedure_installation_systems_availing_subsidy.pdf

निर्माताओं की सूची और उनके सिस्टम की लागत

निर्माताओं और उनके सिस्टम की लागत की सूचियां भी एमएनआरई वेबसाइट के लिंक पर उपलब्ध है:

निर्माताओं की सूची:

http://mnre.gov.in/file-manager/UserFiles/list_manufacturers_dsc.pdf

कुछ निर्माताओं से कुकर के विभिन्न प्रकार के लागत विवरण:

http://mnre.gov.in/schemes/decentralized-systems/solar-systems/solar-cooking-steam-generating-systems/

सन्दर्भ:

http://energy.lbl.gov/staff/gadgil/docs/2009/sbc-rpt-2009.pdf

http://en.wikipedia.org/wiki/Solar_cooker

http://mnre.gov.in/schemes/decentralized-systems/solar-systems/solar-cooking-steam-generating-systems/

About the Author:
.

Top