Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

टीवी सेट टॉप बॉक्स बिजली की अत्यधिक खपत कर सकते हैं

By on April 27, 2015 with 7 Comments  

डिजिटल टीवी और हाई डेफिनिशन प्रसारण के आगमन के साथ, टीवी सेट-टॉप बॉक्स घरों में आजकल काफी आम हो गए हैं| अधिक से अधिक लोग डीटीएच सेवाओं को अपना रहे हैं, यहां तक की कई केबल ऑपरेटरों भी सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से डिजिटल प्रसारण उपलब्ध करवाना शुरू कर चुके हैं| वास्तव में कई महानगरों में सेट टॉप बॉक्स अनिवार्य भी हो चुके हैं| लेकिन उन्हें प्रयोग करने से पहले शायद ही सेट-टॉप बॉक्स से बिजली की खपत के बारें में लोगों को कोई ठोस जानकारी या वास्तविक समझ है| और क्योंकि एक कंप्यूटर की भाति, यह शुरू होने के लिए कुछ समय भी लेते है, बहुत से लोग इसे दिनभर ऑन रखते हैं| जिससे बिजली की ना केवल अनावश्यक बर्बादी होती हैं बल्कि, अनजाने में, लोगों को सेट टॉप-बॉक्स के लिए अतिरिक्त बिजली बिल भी देना पड़ता हैं|

अब तक भारत में इस विषय पर पर्याप्त शोध नहीं किया गया है| लेकिन एनआरडीसी (प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद) द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार हाई एंड सेट-टॉप बॉक्सेस एचडी और डीवीआर के साथ काफी बिजली का उपभोग कर सकते हैं| वह बिजली खपत तब भी करते हैं, जब वे प्लग से बंद नहीं होते हैं| यहां तक ​​स्टैंडबाई मोड में भी, जब उपभोक्ता न तो कोई शो देख रहा होता है और न ही वह कोई रिकॉर्डिंग कर रहा होता हैं, इन उपकरणों द्वारा बिजली की महत्वपूर्ण खपत होती हैं|

बढ़ती समृद्धि और प्रयोज्य आय के साथ, कई परिवार अपने घरों में एक से अधिक टीवी सेट लगा रहे हैं| विभिन्न टीवी सेट के साथ डीटीएच ऑपरेटर कई सेट-टॉप बॉक्स भी स्थापित कर रहे हैं| प्रत्येक अतिरिक्त सेट-टॉप बॉक्स कुल बिजली लोड/भार में इज़ाफ़ा करता हैं|

हालांकि, हमे किसी भी सरकारी स्रोत से जानकारी नहीं प्राप्त हुई हैं, लेकिन अन्य सूत्रों के हवाले से हम यह कह सकते हैं की आमतौर पर भारत में सेट-टॉप बॉक्स 8 वाट से 25 वाट के बीच बिजली का उपभोग करता हैं| एक मानक सेट-टॉप बॉक्स DVR (रिकॉर्डिंग की सुविधा) के बिना 24 घंटे में, 8 वाट प्रति घंटे की दर से एक वर्ष में लगभग 70 बिजली इकाइयों (यूनिट) का उपभोग करता हैं|

एक सेट टॉप बॉक्स जिसमे DVR के साथ-साथ स्टैण्डर्ड डेफिनिशन सुविधा होती हैं या जिसमे हाई डेफिनिशन सुविधा तो होती है पर DVR सुविधा नहीं होती हैं, 24 घंटे में, लगभग 18 वाट बिजली उपभोग करता हैं| और इस प्रकार वह प्रतिवर्ष लगभग 158 वाट बिजली इकाइयों (यूनिट) का उपभोग कर सकता हैं| एक HD सेट-टॉप बॉक्स DVR सुविधा के साथ लगभग 25 वाट प्रति घंटे बिजली इकाइयों का उपभोग कर सकता हैं| यह 24 घंटे लगभग 219 यूनिट बिजली की खपत कर सकता हैं|

सेट-टॉप बॉक्स सामान रूप से बिजली की खपत करते हैं, फिर चाहें वह उपयोग में हो या प्रयोग में नहीं हो| हालांकि, सेट-टॉप बॉक्स शुरू होने के लिए समय लगते हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को इसे बार-बार ओन करना थोड़ा असुविधाजनक लग सकता है, परन्तु अगर बिजली की बचत आपकी प्राथमिकता है, तो सेट-टॉप बॉक्स के उपयोग में नहीं होने पर इसे पावर प्वाइंट से जरूर बंद कर देना चाहिए|

About the Author:
.

Top