Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

छत का पंखा खरीदने और रखरखाव के लिए सुझाव/गाइड

By on August 27, 2015

गर्मियों के महीनों के दौरान, छत के पंखे उच्च वातानुकूलन लोड को कम करने के लिए उपयुक्त बिजली बचाने वाले उपकरण होते हैं, महत्तव के साथ, तब जब एयर कंडीशनिंग के कारण आपका बिजली बिल अधिक आ रहा हो| यह छोटा सा उपकरण बिजली की महत्वपूर्ण बचत कर  सकता हैं और आपके बिजली के बिल को भी अनावश्यक रूप से बढ़ने से बचा सकता है| लेकिन यह बिजली बचाने के लिए कोई एक जादू की छड़ी भी नहीं है| यह जरूरी है की आप एक सही प्रकार के छत के पंखे को स्थापित करें और उसका सही एवं नियमित रखरखाव और संचालन करें| खराब गुणवत्ता और एक खराब तरीके से स्थापित छत का पंखा काफी बिजली बर्बाद कर सकता हैं|

छत के पंखे कमरे में हवा के तापमान में परिवर्तन नहीं करते हैं; इसके बजाय वे कमरे में हवा को चारो और घुमा कर कमरे में रहने वालों के लिए एक प्रकार की थर्मल सेंसेशन उत्पन्न करते हैं|  पंखे कमरे में मानव शरीर या अन्य चीज़ो के चारों ओर हवा का संचालन कर उनसे गर्मी खीचते हैं| यह पसीने के वाष्पीकरण में भी मदद करते हैं, जिससे लोगो को ठंडक का एहसास होता हैं| यह एक मानव शरीर का तापमान लगभग 2 से 4 सेंटीग्रेड तक कम कर उसे ठंडा महसूस करा सकते हैं| यह बहुत कम बिजली की खपत तो करते ही हैं, एक छत पंखा निश्चित रूप से गर्म और उमस भरे मौसम में अच्छा आराम दे सकता हैं|

एक छत के पंखे की बिजली की बचत और दक्षता, उसको चयनित और उचित स्थापना के प्रकार पर बहुत हद तक निर्भर करती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण होता है की आप एक छत पंखा खरीदने से पहले उसके निर्माता द्वारा दिए गए निर्देशों को ठीक प्रकार से पढ़े और उसे स्थापित करने से पहले उसकी ठीक प्रकार जांच भी अवश्य कर ले| निन्नलिखित दो बातें ध्यान में रखना अति-आवश्यक होता हैं:

1) पंखे का आकार: छत के पंखे विभिन्न आकारों में आते हैं, 900 मिमी से 1400 मिमी तक|  जिनमे से 1200 मिमी आकार का पंखा सबसे आम पंखा होता हैं। नीचे दी गई तालिका विभिन्न कक्ष आकार के लिए आपके पंखे के आदर्श आकार को निर्दिष्ट करती है:

पंखे का आकार (मिमी में) कमरे का आकार (वर्ग मीटर में)
900 <7
1050 07-10
1200 10-12
1400 12-14
>1400 14 वर्ग मीटर से अधिक या दो या अधिक पंखो का इस्तेमाल

अगर कमरे का आकार बड़ा हैं, तो कई छत पंखे स्थापित करने का विकल्प बेहतर होता है।

2) ब्लेड पिच: एक फ्लैट ब्लेड सिर्फ हवा में मात्र स्लाइस (फांकता) और हवा के कुशल संचालन में कोई सहायता नहीं करता है| इस लिए यह महत्वपूर्ण होता है, कि एक पंखे का ब्लेड कम से कम 12 से 15 डिग्री तक झुका हुआ हो| यह कोण हवा के कुशल संचालन में सहायता करता है। हालांकि, यह भी ध्यान दें कि अगर पंखे का कोण 12 से 15 डिग्री से परे बढ़ जाता हैं, तब पंखे को चला रहे  मोटर की दक्षता में फर्क पड़ता हैं और वह कम हो जाती है, जिसके कारण आपके  बिजली के बिल में वृद्धि संभव हैं|

बीईई (ऊर्जा ब्यूरो दक्षता) ने वर्ष 2006 में छत के पंखो के लिए एक स्टार रेटिंग योजना का शुभारंभ किया था। वर्तमान में बीईई ने केवल 1200 मिमी के आकार और 210 घन मीटर / मिनट की न्यूनतम हवा वितरण वाले पंखो का ही मूल्यांकन किया है| बीईई ने रेटिंग “सर्विस वैल्यू” (सेवा मूल्य) नामक एक संकेतक के आधार पर ही  दी है, जो घन मीटर/मिनट में और हवा वितरण के शक्ति इनपुट का अनुपात होता है| अधिक सेवा मूल्य का मतलब उच्च दक्षता से होता हैं|

बिजली बचाओ पर हमे कुछ प्रतिक्रिया प्राप्त हुईं की उच्च बीईई स्टार रेटेड पंखे अच्छी हवा नहीं देते हैं, इसलिए हम यह सुझाव देना चाहेंगे की एक उचित पंखे का चयन करने के लिए उसके उच्च हवा वितरण के साथ-साथ उच्च सेवा मूल्य को भी हमे देखना चाहिए। यहाँ यह भी नोट करना महत्वपूर्ण है कि हर साल प्रौद्योगिकी में सुधार के साथ स्टार रेटिंग में भी बदलाव होता है।

तो 2006 में एक उच्च बीईई स्टार रेटेड पंखे (पांच सितारा), 2011 के मूल्यांकन में उतने ही कुशल सिद्ध नहीं हो सकते हैं| इसलिए यह महत्वपूर्ण है की हम अच्छी तरह से पंखे का सेवा मूल्य और हवा वितरण सुविधा की भी जांच-पड़ताल कर ले|  आम तौर पर अक्षम पंखे लगभग 80 वाट के होते हैं और कुशल पंखे 45 वाट के होते हैं,  इस प्रकार आप एक कुशल पंखे का चयन कर आप लगभग 45% तक बिजली को बचा सकते हैं|

छत पंखे स्थापित करते समय काफी ख्याल रखा जाना चाहिए| यह कमरे में तकरीबन कम से कम 2.0-3.0 मीटर की ऊचाई पर स्थापित किये जाने चाहिए और ब्लेड और छत के बीच कम से कम 24 इंच का फासला होना चाहिए। अगर जगह व स्थापना उचित नहीं है, तो हवा वितरण भी सही नहीं होगा। विशेष रूप से फाल्स सीलिंग पर पंखे को स्थापित करते समय विशेष देखभाल की आवश्यकता है| सुनिश्चित करें कि ब्लेड और फाल्स सीलिंग के बीच पर्याप्त जगह हो|  अगर सीलिंग बहुत ऊचे हैं, तो विस्तारित माउंट्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

छत पंखे की उचित देखभाल का भी काफी ख्याल रखा जाना चाहिए| निम्नलिखित बातें सुनिश्चित की जानी चाहिए:

1. पंखे की मोटर के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पंखो को नियमित रूप से लुब्रिकेटेड  किया जाना चाहिए। सील्ड-बेअरिंग वाले मोटर्स में काफी कम या कोई रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती हैं,  और इस तरह कोई स्नेहन (लुब्रिकेशन) की भी आवश्यकता नहीं होती है।

2. पंखे अगर हिल रहे हो या फिर बहुत ज्यादा शोर कर रहे है, तो यह कुशलता से काम नहीं कर रहे है। आमतौर एक धातु कंटेनर के साथ बना पंखे का मोटर कम कंपन करता हैं और लंबे समय तक काम करता है। अगर पंखा अधिक शोर कर रहा हो तो पंखे के अंदर के बॉल बेयरिंग में बदलाव कर पंखे की  क्षमता में सुधार किया जा सकता है|

3. पंखे के निर्माता पंखे के सही संचालन के लिए ब्लेड संतुलन करते हैं, इसलिए छत पंखे के ब्लेड का विनिमय कभी नहीं करना चाहिए| छत पंखे के ब्लेड का विनिमय उसकी क्षमता को कम कर सकते हैं।

4. हमे स्टेप टाइप इलेक्ट्रॉनिक पंखे नियामक स्विचिंग (बजाय नॉब टाइप) का प्रयोग करना चाहिए| इससे हम लगभग 30% बिजली का संचय कर सकते हैं| पुराने बॉक्स प्रकार नियामक केवल हवा के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं|

5. हमे यह भी सुनिश्चित करना हैं कि छत पंखे कि बिजली के नियंत्रण ठीक प्रकार काम कर रहे हैं, यह अलग-अलग रेंज पर पंखे की गति परिवर्तन कर रहे हैं, वरना यह बिजली की काफी खपत करेंगे|

About the Author:
Abhishek Jain is an Alumnus of IIT Bombay with almost 10 years of experience in corporate before starting Bijli Bachao in 2012. His passion for solving problems moved him towards Energy Sector and he is keen to learn about customer behavior towards Energy and find ways to influence the same towards Sustainability. .

Top