Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

छत पंखे, पेडस्टल पंखे, टेबल पंखे और कूलर की तुलना – कौन से पंखे अधिक कुशल और उपयोगी होते है?

By on August 28, 2015

हाल ही में हमे हमारी वेबसाइट पर छत पंखो के बारे में एक प्रश्न पूछा गया कि “छत पंखे, पेडस्टल पंखे, टेबल पंखे और कूलर, में सबसे अधिक लागत प्रभावी कौन होते है?”| इस सवाल ने हमारा ध्यान इसओर  केंद्रित किया की यदयपि हमने हमारी वेबसाइट पर छत पंखे के बारे काफी विवेचना की हैं, परन्तु अन्य प्रकार के ऐसे काफी और पंखे भी होते हैं, जिसे उपभोक्ता निश्चित रूप से खरीदते एवं इस्तेमाल में लातें हैं, हमे उन पर भी चर्चा करनी चाहिए|  क्यूंकि, उन सभी पंखो के बीच का अंतर स्पष्ट नहीं है, इसलिए उपभोक्ता को एक प्रकार का संचय अवश्य होता होगा की किस पंखे को कब और क्यों ख़रीदे| इसके अलावा उपभोक्ता को यह भी पता होना चाहिए कि इनमे से लागत , दक्षता और प्रदर्शन के मामले में कौन सा पंखा अधिक प्रभावी हैं| अब एक पंखे का सही चयन करने के लिए कई कारण हो सकते हैं, इसलिए  हम यहाँ अपने पाठकों को  सही जानकारी देने के लिए इन  विभिन्न प्रकार के पंखो के बारें में अपने दृष्टिकोण और टिप्पणियों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने की कोशिश करेंगे।

कुरसी या टेबल पंखे

कुरसी या टेबल पंखे, खड़े स्थिति में होते हैं जिनका व्यास या फैलाव सीमित (या कम) होता हैं| फैलाव सीमित होने की वजह से वह कमरे के सीमित जगह में ही हवा का संचालन कर पातें हैं| हालांकि, ‘रोटेटिंग’ या ‘स्विंग’ विकल्पो से वह अपना हवा संचालन के आधार को बढ़ा सकते हैं| सेंट्रल (केंद्रीय) रोड  के साथ रोटेशन से उन्हें और अधिक क्षेत्र को कवर करने में सुविधा तो जरूर मिलती है, परन्तु इसके कारण  विभिन्न दिशाओं में रुक-रुक कर हवा का संचालन भी होता  है, जो कुछ परेशानी अवश्य पैदा करता हैं। वे आम तौर पर कमरे में एक कोने या कमरे के किसी एक विशेष स्थान में रखे जातें है| परन्तु, कमरा यदि बड़ा हो, तो उनके द्वारा प्रस्तुत हवा अमूमन सभी जगहों तक नहीं पहुँच पाती हैं। वे छोटे क्षेत्रों में पर्याप्त ‘ऐरफ्लो’ (हवा का संचालन) या कमरे के किसी एक विशिष्ट भाग में  पर्याप्त ऐरफ्लो बनाने के लिए अच्छे माने जातें हैं। बिजली बचाओ टीम के द्वारा किये गए एक ऑडिट (घरेलू लेखा परीक्षा) के दौरान, हमने पाया की एक सामान्य कुरसी या टेबल पंखा अलग गति के स्तर पर 50-55 वाट्स के बीच की बिजली खपत कर रहा था  (यह धीमी गति पर  50 वाट और तेज गति पर 55 वाट की खपत कर रहा था)|

छत पंखे

छत पंखे विभिन्न ‘स्वीप्स’ (या व्यास) में उपलब्ध होते हैं। स्वीप्स, छत पंखे का कुल प्रभावक्षेत्र का निर्धारण करते हैं। बाजार में सबसे अधिक उपलब्ध नियमित छत पंखे अमूमन 1200 मिमी प्रभावक्षेत्र के होते हैं| हालांकि, बाजार में इससे कम प्रभावक्षेत्र के पंखे भी उपलब्ध होते हैं| आमतौर पर छत पंखे  अधिक बड़े क्षेत्र को कवर करते  हैं, क्योंकि एक तो उनकी स्थापना अमूमन कमरे के केन्द्र होती हैं और वह ऊंचाई पर भी होते हैं| अब तक बाजार में उपलब्ध सबसे आम छत पंखे जिनका बीईई द्वारा मूल्यांकन नहीं किया गया है, आमतौर पर 70-85 वाट की बिजली का उपभोग करते हैं|

वह छत पंखे जिनका प्रभावक्षेत्र या व्यास कम होता हैं, उनकी वाट क्षमता का उपभोग टेबल पंखे  के समान ही होता हैं (यदि आप अधिक जानकारी को इछुक हैं तो कृपया हमारे ‘वाटएजेस’ पर लिखे इस लेख को देखे बिजली बचत के लिए बीईई स्टार रेटेड और उन-रेटेड छत पंखो की तुलना करें)|

परन्तु बीईई 5 स्टार रेटेड छत पंखे, नियमित छत पंखे एवं कुरसी या टेबल पंखे की तुलना में अधिक ऊर्जा बचत प्रदान करते हैं, इनमे अमूमन ऊर्जा खपत 45-55 वाट्स होती हैं| हालांकि, उनकी हवा वितरण क्षमता नियमित पंखो के मुकाबले थोड़ा कम होता हैं, पर यह अंतर नियमित रूप से उपयोग में ध्यान देने योग्य नहीं होता है|

बाज़ार से जो ताजा खबर आ रही हैं, उसके अनुसार हम यह कह सकते हैं की, जल्द ही बाज़ार में नए सुपर कुशल छत पंखे आने वाले हैं जिनकी ऊर्जा खपत 30-33 वाट होती हैं और उनका हवा वितरण भी नियमित रूप से छत पंखा के समान होगी| जैसे ही हमे इस विषय पर आगे अधिक विवरण मिलता है, हम अपने पाठकों से अधिक जानकारी साझा करेंगे|

कूलर

कूलर विशेष रूप से गर्मियों में, एक बहुत अलग उद्देश्य की पूर्ती करता हैं, वह न सिर्फ हवा का समुचित संचालन करता हैं बल्कि आमतौर पर पानी का उपयोग करके  हवा को ठंडा भी करता हैं| उनके पास पंखा और  मोटर होता हैं, इसप्रकार यह बिजली की खपत किसी भी अन्य पंखा आधारित उपकरण की तुलना में अधिक करता है। बाजार में उपलब्ध नियमित कूलर 100 -500 वाट रेटेड होते हैं, उनकी वाट क्षमता उनके आकार एवं  बनाने के डिज़ाइन पर निर्भर करती हैं|

क्यों छत पंखे हर बीतते दिन के साथ और अधिक कुशल होते जा रहे हैं?

छत पंखो का एक बड़ा बाजार होता है, इनका उपयोग घरो और कार्यालयो में बहुतायत में होता हैं, इसी कारण प्रौद्योगिकी में सुधार के संदर्भ में इनके ऊपर अधिक ध्यान दिया जा रहा हैं| छत पंखे कुशल बनाने में भारतीय सरकार भी अधिक रुचि ले रही है। यही कारण हैं की हर बीतते दिन के आधार पर छत पंखे की वाट क्षमता में कमी आ रही हैं| हालांकि, अभी तक हमारा अधिक ध्यान  अन्य प्रकार  के पंखो को ऊर्जा कुशल बनाने में ज्यादा नहीं गया हैं, उम्मीद हैं की शायद वे भविष्य में और अधिक कुशल हो| अन्य प्रकार के पंखो का बहुत बड़ा बाजार नहीं होता है, यह शायद एक प्रमुख  कारण हो की पंखा निर्माता उनकी प्रौद्योगिकी में सुधार में अधिक रुचि नहीं ले रहे हो|

तो आप कैसे एक उचित विकल्प का चयन करते हैं?

वर्तमान में सभी मापदंडों पर बीईए 5 स्टार रेटेड छत पंखे बाजार में उपलब्ध सबसे प्रभावी समाधान रहे हैं| अगर आपकी आवश्यकता बहुत सीमित न हो, जैसे मात्र एक छोटे से क्षेत्र (रसोई या एक वाचनालय) को ही ठंडा करने की, जहाँ आप कुरसी या टेबल पंखे का उपयोग कर सकते हैं – हम बीईए 5 स्टार रेटेड छत पंखे ही खरीदने की ही सिफारिश करेंगे|

About the Author:
Abhishek Jain is an Alumnus of IIT Bombay with almost 10 years of experience in corporate before starting Bijli Bachao in 2012. His passion for solving problems moved him towards Energy Sector and he is keen to learn about customer behavior towards Energy and find ways to influence the same towards Sustainability. .

Top