Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

एक कमरे के लिए कितनी प्रकाश व्यवस्था उपयुक्त होती है?

By on August 27, 2015

उत्तम प्रकाश व्यवस्था एक कमरे की सुंदरता को बढ़ाता है| कुछ लोग एक कमरे को सजाने के लिए अच्छे प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देते हैं, जबकि कुछ अन्य लोग बस इधर-उधर से ट्यूबलाइट या बल्ब द्वारा कमरे को प्रकाशित करने में लगे रहते हैं| लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक कमरे के लिए कितनी प्रकाश व्यवस्था उपयुक्त होती है? आपने कभी विश्लेषण किया है की एक कमरे में कम प्रकाश है या अधिक, या आप अतिरिक्त प्रकाश का उपयोग करके बिजली की बर्बादी तो नहीं कर रहे हैं? इस लेख के द्वारा हम सिर्फ एक कमरे में प्रकाश व्यवस्था को स्थापित करने के लिए कुछ दिशा-निर्देश प्रदान करना चाहते हैं, जिससे की आप बिजली बर्बाद न करें और जरूरत अनुसार उचित रूप से अपने कमरे में प्रकाश व्यवस्था कायम कर सकें|

चमक के लिए लूमेन्स हैं न की वाट

अतीत में हमने हमेशा बल्ब की वाट क्षमता की तुलना के द्वारा ही प्रकाश की चमक की तुलना की थी| लेकिन सीएफएल का उपयोग करने के बाद हमें एहसास हुआ की एक ही मात्रा का प्रकाश हमे कम वाट क्षमता के उपकरण के माध्यम से भी प्राप्त हो सकता हैं| तो क्या वाट चमक का अच्छा प्रतिनिधित्व है? नहीं, चमक के लिए वास्तविक तकनीकी शब्द‘लूमेन्स’है| जितना अधिक लूमेन्स होगा, प्रकाश व्यवस्था उतना ही अधिक उज्जवलित होती है| लूमेन्स की संख्या अलग-अलग बल्बों के लिए भिन्न होती है और कुछ ब्रांडेड बल्ब इसप्रकार की जानकारी को साझा भी करते है, लेकिन देश में उपलब्ध अन्य बहुत से बल्ब के ब्रांडो में यह जानकारी उपलब्ध नहीं होती है| हमने नीचे तुलना की दृष्टि से कुछ दिशा निर्देश प्रस्तुत किये हैं:

बल्ब के लिए :

इन्कैंडेस्केन्ट वाट सीऍफ़एल वाट एलईडी वाट लूमेन्स (चमक)
40 8– 12 4– 5 450
60 13– 18 6– 8 890
75–100 18– 22 9– 13 1,210
100 23– 30 16– 20 1,750
150 30– 55 25– 28 2,780

(स्रोत: http://eartheasy.com/blog/2011/08/led-bulbs-are-ready-to-light-your-home-7-tips-you-should-know/)

ट्यूबलाइट्स के लिए:

प्रकार लूमेन्स (चमक)
T12 40वाट 4फ़ीट 2,800
T8 36वाट 4फ़ीट 2,700
T5 28वाट 4फ़ीट 2,750
T5 14वाट 2फ़ीट 1,275

(स्रोत: http://www.lrc.rpi.edu/programs/nlpip/lightingAnswers/lat5/pc1a.asp)

ऊपर प्रस्तुत हुई संख्याक हमे व्यापक जानकारी देते हैं की किस प्रकार विभिन्न बल्बों का हम तुलनात्मक अध्ययन करें|

Infographic12

आपको अपने कमरे के लिए कितने प्रकाश की आवश्यकता है?

एक कमरे के लिए आवश्यक प्रकाश की मात्रा कमरे के आकार और कमरे के उद्देश्य पर निर्भर करती है| जटिल कार्यों के लिए अधिक प्रकाश की आवश्यकता होती है और सिर्फ कमरे में चारों ओर घूमने के लिए बहुत कम प्रकाश की आवश्यकता होती है| एक क्षेत्र में अपेक्षित प्रकाश की मात्रा को “लक्स” स्तर के रूप में परिभाषित किया गया है, जो कि लूमेन्स/क्षेत्र (एलएम/ एमवर्ग) के बराबर होता है| नीचे दी गई तालिका विभिन्न कार्यों के लिए लक्स स्तर के बारें में अच्छी जानकारी प्रदान करती है:

कार्य इल्लुमिनाशन
(लक्स, लुमेन प्रति वर्ग मीटर)
सार्वजनिक क्षेत्र (अंधेरे परिवेश के साथ) 20–50
सरल उन्मुखीकरण (छोटी यात्राओं के लिए) 50–100
कार्यकारी क्षेत्र (जहां दृश्य कार्य कभी-कभी ही किये जाते हैं) 100–150
गोदाम, घर, थियेटर, अभिलेखागार 150
कार्यालय के सरल कार्य, शैक्षणिक 250
कार्यालय के सामान्य कार्य, पीसी कार्य, अध्ययन पुस्तकालय 500

(अधिक जानकारी उपलब्ध है: http://www.engineeringtoolbox.com/light-level-rooms-d_708.html)

तो यदि आपका कमरा 10 फुट*10 फुट का होता है (जो की 9.29 वर्ग मीटर है), और आप कार्यालय का आसान काम करना चाहते हैं, तो कमरे में आवश्यक प्रकाश की मात्रा 250*9.29 लूमेन्स होगी जो की लगभग 2,400 लूमेन्स होती है| एक एकल ट्यूब लाइट या दो 75-80 वाट के बल्ब से हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं|

यदि आप के पास एक वर्ग मीटर का एक छोटा सा क्षेत्र है, और आप इसे पीसी के कार्य के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक 12 वाट का सीएफएल इसके लिए अच्छा रहेगा|

एक कमरे में कार्य आधारित प्रकाश तदनुसार किया जा सकता है|

आप बिजली की बर्बादी कब करते हैं?

जब आप एक कमरे में आवश्यकता से अधिक लूमेन्स का उपयोग करते हैं तो आप अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था के रूप में बिजली बर्बाद करते हैं| यहाँ ऐसे कई मामले हैं जब ऐसा होता है:

  1. एक कमरे में जरुरत से अधिक रोशनी रखना|
  2. छिपी हुयी रोशनी – यह कई बार कमरे को सजाने के लिए फाल्स सीलिंग के द्वारा होती है|
  3. कई बार रोशनी के लिए कुछ रुकावट होने के कारण कम प्रकाश को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त रोशनी को रखना पड़ता है|

यदि आप बिजली बचाना चाहते हैं, तो आप यह सुनिश्चित कर लें की ऊपर दिया गया कोई कारण तो जाने-अनजाने में नहीं हो रहा है|

बल्ब की चमक क्या उसकी पूरी जीवनकाल समान रहती हैं?

नहीं, अधिकतर प्रकार के बल्बो में यह समय के साथ घट जाती है| जैसे यह बल्ब पुराने होते जाते हैं, प्रकाश की चमक भी तदुपरांत कम होती जाती है| माना जाता हैं की एलईडी अपने पूरे जीवनकाल सामान स्तर का प्रकाश देते हैं और इस प्रकार इनका जीवनकाल लंबा होता हैं|

अलग बल्बों के विशिष्ट जीवनकाल:

प्रकार जीवनकाल
इन्कैंडेस्केन्ट बल्ब 750-1,000 घंटे
सीऍफ़एल 6,000-10,000 घंटे
ट्यूब-लाइट्स 7,000-24,000 घंटे
एलईडी 25,000-50,000 घंटे

ऊपर प्रस्तुत की गई समय सीमा एक औसत गुणवत्ता वाले बल्ब से अच्छी गुणवत्ता वाले बल्ब के लिए मान्य है| (स्रोत: http://www.energysavers.gov/your_home/lighting_daylighting/index.cfm/mytopic=12030 और http://en.wikipedia.org/wiki/Compact_fluorescent_lamp)

रंग तापमान क्या होता है और यह कमरे के प्रकाश व्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है?

जब हम बाजार जाते है तो हम बल्बो के विभिन्न प्रकाश विकल्पों को देखते हैं — पीले और सफेद/नीले| पीली रोशनी गर्म रोशनी मानी जाती हैं और कमरे में गर्म रंग के लिए अच्छी होती हैं| ये पीले, संतरी और भूरे रंग में वृद्धि करती है| पीली रोशनी कमरे में गर्म और आरामदायक महसूस कराने के लिए आदर्श रोशनी होती है| सफेद रोशनी ठंडी रोशनी मानी जाती हैं और दिन के उजाले का प्रतिनिधित्व करती हैं| ये पढ़ने, कंप्यूटर पर काम, रसोई, कला और शिल्प, आदि कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती हैं| कुछ ब्रांडेड रोशनी में तापमान का उपयोग रंग का उपयोग किया जाता है| हम भ्रामक रूप से, उच्च केल्विन तापमान (3600-5,500 केल्विन) को ठंडा और कम केल्विन तापमान (2,700-3,000 केल्विन) को गर्म मानते हैं| नीचे प्रस्तुत की गयी छवि बाजार में उपलब्ध रोशनी के विभिन्न रंगों और उसके उचित उपयोग को दर्शाते हैं|

Light Temp

(स्रोत: http://www.energystar.gov/index.cfm?c=cfls.pr_cfls_color)

इसलिए यदि बिजली की बचत आप के लिए एक प्राथमिकता है, तो अगली बार जब आप बल्ब या ट्यूब लाइट खरीदें, तो सिर्फ वाट के बचत पर ही नहीं बल्कि लूमेन्स के बचत पर भी विचार करें|

About the Author:
.

Top