Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

फ्लोरोसेंट रोशनी के साथ एलईडी लाइट्स की तुलना

By on August 27, 2015

हमारे वेबसाइट के माध्यम से, हमने फ्लोरोसेंट रोशनी के लाभ और विशेष रूप से T5 ट्यूब लाइट्स का काफी उल्लेख किया है। हालांकि हमने एलईडी लाइट्स के बारे में कुछ जानकारी पहले भी दी है, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर उल्लेखित नहीं किया है| और इसलिए हाल ही में हमारे एक पाठक की ओर से हमे एक सवाल मिला हैं की “आप T5 ट्यूब लाइट्स की तुलना एलईडी लाइट्स से कैसे करेंगे, क्या आप अभी भी T5 ट्यूब लाइट्स को एलईडी के मुकाबले बेहतर कहेंगे?” इस प्रश्न ने हमे यह सोचने पर विवश किया की क्या हम अपने पूर्व लेखो में फ्लोरोसेंट रोशनी के प्रति कुछ पूर्वाग्रहित रहे हैं| इस लेख के माध्यम से हम दोनों प्रकाश व्यवस्था के प्रकार, योग्यता और अवगुण का विश्लेषण करेंगे और दोनों के बीच अपनी स्थिति भी विशेष रूप से निर्दिष्ट करना चाहेंगे।

सबसे ‘ग्रीनर’ विकल्प

एलईडी प्रकाश व्यवस्था के सभी उपलब्ध विकल्पो में सबसे ‘ग्रीन’ विकल्प है। और उसकी कई वजह भी है:

  • यह फ्लोरोसेंट बल्ब और रोशनी के विपरीत पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं होते है, यह मरकरी रहित होते है।
  • यह लगभग 10-20 वर्ष तक इस्तेमाल हो सकते हैं, और इनका व्यवस्थापन अधिक चिंता का विषय नहीं होता है।

दूसरी ओर फ्लोरोसेंट रोशनी पर्यावरण के लिए हानिकारक होती है, इनमे मरकरी होता हैं और इनका व्यवस्थापन भी एक चिंता का विषय होता है। यही समस्या सीएफएल के साथ भी होती हैं|

प्रकाश की लाइफ

अधिकांश फ्लोरोसेंट बल्ब/ट्यूब अधिक से अधिक 3-4 साल (10,000 -15,000 घंटे) उपयोग में आ सकते हैं| लेकिन एलईडी बहुत लंबे समय तक उपयोग किये जा सकते हैं (लगभग 25,000 -50,000 घंटे)|

और जैसे की सभी प्रकाश बल्ब के साथ होता हैं, इनका जीवनकाल लुमिनेरे की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता हैं| यह सभी गर्मी को बाहर निकालते/पदच्युत करते हैं, और जिसका हीट सिंक ज्यादा बेहतर होता हैं, वह गुणवत्ता और जीवनकाल के लिहाज़ से भी बेहतर माना जाता हैं| एक अच्छा फ्लोरोसेंट प्रकाश का जीवनकाल लगभग 4 वर्ष तक हो सकता हैं| हालांकि, यह वातावरण और गर्मी सिंक की गुणवत्ता पर भी निर्भर कर सकता हैं और अपेक्षित वातावरण न मिलने से इनका जीवनकाल घट भी सकता हैं| अधिक विवरण के लिए हमारे लेख की जांच करें – सीएफएल और फ्लोरोसेंट ट्यूब लाइट का जीवन और प्रदर्शन, परिवेश या कमरे के तापमान पर निर्भर करता है। इसी प्रकार एलईडी का जीवन उसकी गर्मी सिंक की गुणवत्ता और आंतरिक सर्किटर्य पर निर्भर करता हैं| सस्ते सीएफएल की तरह, सस्ता एलईडी भी बहुत लम्बे समय तक नहीं चलता है, इसलिए हमेशा एक ब्रांडेड एलईडी खरीदना ही एक बेहतर विकल्प होता हैं|

लूमेन्स या प्रकाश की चमक

एलईडी हमेशा बिजली की प्रति वाट अधिक चमक देने वाले और नियमित प्रकाश व्यवस्था के बेहतर विकल्प के रूप में मानें जातें हैं| उनकी मार्केटिंग (विपणन) भी इसी प्रकार होती हैं| क्यूंकि एलईडी यूनिडायरेक्शनल होते हैं, इसलिए स्पॉट लाइटिंग के लिए सबसे बढ़िया विकल्प माने जाते हैं| एलईडी लुमिनेरेस में ‘इनबिल्ट रिफ्लेक्टर’ होते हैं जिससे यह सभी दिशाओं में प्रकाश को फ़ैलाने में सक्षम होते हैं| यह बहुउपयोगी भी होते हैं और सामान्य प्रयोजन प्रकाश व्यवस्था के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं| हालांकि, रिफ्लेक्टर के प्रयोग से प्रति वाट चमक में कमी आती हैं| इसका परिणाम यह होता हैं की उनकी दक्षता में कमी आतीं हैं और वह फ्लोरोसेंट रोशनी के समान दक्षता से ही काम कर पातें है|

नीचे अगर आप T8 ट्यूब लाइट की तुलना 120 डिग्री के कोण वाले एलईडी लाइट के साथ करते हैं (यहाँ हमने कोण का जिक्र इसलिए किया हैं क्यूंकि एलईडी यूनिडायरेक्शनल होते हैं और उनका कोण उनके रिफ्लेक्टर के इस्तेमाल पर आधारित होता हैं), जितना प्रकाश एक T8 ट्यूब लाइट देगा वह एक एलईडी लाइट के समान ही होगा| इस प्रकार ऊर्जा की बचत के नजरिए से दोनों T8 ट्यूब लाइट और एलईडी लाइट का प्रभाव समान होता हैं, हालांकि स्पॉट लाइटिंग के लिए एलईडी सबसे बढ़िया ऊर्जा बचत विकल्प होते हैं|

लागत

आमतौर पर एलईडी लुमिनेरेस महंगे होते हैं| यह T5 फ्लोरोसेंट रोशनी की तुलना में कम से कम 3-4 गुना अधिक महंगे भी होते हैं, लेकिन इनका जीवनकाल फ्लोरोसेंट रोशनी की तुलना में भी कही अधिक होता हैं|

लागत

पेबैक समय

जीवनकाल

क्षमता

T8 एलईडी ट्यूब लाइट

रुपये 1,600-2,000

3-4 साल

10-15 साल

लगभग 110-120 लूमेन्स प्रति वाट

T5 फ्लोरोसेंट रोशनी

रुपये 500

6 महीने से एक वर्ष

3-4 साल

110 लूमेन्स प्रति वाट

नियमित T8 फ्लोरोसेंट ट्यूब लाइट

रुपये 100

3-4 साल

60 -80 लूमेन्स प्रति वाट (विद्युत गिट्टी के साथ कम)

उपरोक्त तालिका ट्यूबलाइट की विभिन्न प्रकार की लागत पर हुए हमारे शोध पर आधारित है। एलईडी महंगे जरूर होते हैं पर वह लंबे समय तक काम आतें हैं और इस प्रकार लंबी अवधि के लिए ऊर्जा की बचत भी प्रदान करते हैं। क्यूंकि इनको खरीदने की अग्रिम पूंजी लागत भी अधिक होती हैं, इसलिए इनका पेबैक समय (बिजली के बिल में होने वालीं बचत या लागत वसूली) या लागत वापसी की अवधि थोड़ी अधिक होती हैं| कृपया ध्यान दें कि, यहाँ पेबैक समय नियमित रूप से T8 रोशनी की तुलना में प्रस्तुत हैं|

बिजली बचाओ में हम वास्तव में एलईडी को एक अत्यंत व उच्च ‘ग्रीन’ विकल्प के रूप में पसंद करते हैं और उसके उपयोग का भरपूर अनुशंसा भी करते हैं| एलईडी को खरीदने के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को अवश्य देखे : एक एलईडी प्रकाश बल्ब खरीदने गाइड|Infographic9 Infographic12 infographic14

About the Author:
.

Top