Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

बिजली के बिल का मौसम के साथ बदलाव और इन्वर्टर प्रौद्योगिकी उसमे कैसे मदद कर सकती हैं

By on August 27, 2015

हमे अक्सर, हमारे पाठकों से यह जानकारी मिलती है की उनके बिजली बिल अक्सर बहुत बदलते रहते है| हालांकि, हम यह मान सकते हैं की मीटर की प्रभावशीलता गलत हो सकती हैं ओर उसे सत्यापित व स्थिर करने के तरीके में भी कभी-कभार कुछ चूक हो सकती हैं, लेकिन सर्वप्रथम, उपभोक्ता को अपने बिजली की खपत और उसे मापने वाले मीटर की जाँच अवश्य करानी चाहिए|

बिजली खपत की जाँच के दौरान, हमे यह भी याद रखना चाहिए की बिजली के बिल मौसम के अनुरूप बदलते रहते हैं| यद्यपि, अधिकांश उपकरणों का उपयोग वैसे ही रहता है, कुछ उपकरण (जैसे एयर कंडीशनर, पानी के हीटर, रेफ्रिजरेटर, कमरे के हीटर, इत्यादि) की बिजली खपत तापमान के साथ भिन्न रह सकती हैं| ऐसा होता ही है, क्योंकि ये सभी थर्मल उपकरण हैं ओर उनके उपभोग वायुमंडलीय तापमान पर काफी निर्भर करते है|

कैसे कुछ उपकरणों की बिजली खपत भिन्न होती है

अगर हम कुछ उपकरणों पर एक नजर डालें तो पाएंगे की कैसे मौसम के साथ इन उपकरणों की बिजली खपत में विभिन्नता या बदलाव होता है|

1) एयर कंडीशनर: एयर कंडीशनर एक ऐसा उपकरण है जो की गर्मी को एक संलग्न वातावरण से हटाता है| गर्मी का कम होना कुछ बातों पर निर्भर करता है – जैसे, कमरे का आंतरिक तापमान, थर्मोस्टेट सेटिंग और कमरे के बाहर का तापमान (क्योंकि गर्मी दीवारों के माध्यम से कमरे के अंदर प्रवेश करती है)| अगर कमरे में गर्मी अधिक है, इस हालत में, (किसी एक तय थर्मोस्टेट सेटिंग पर) एयर कंडीशनर की बिजली खपत अधिक हो जायगी| इस कारण, एयर कंडीशनर थर्मोस्टेट स्थापित करने के लिए अन्य मौसमों की तुलना में गर्मियों के दौरान और अधिक बिजली की खपत करेगा|

2) रेफ्रिजरेटर: रेफ्रिजरेटर भी अपने अंदर रखे उत्पादों से निरंतर गर्मी को दूर करता हैं| बिजली की कुल खपत इसके अंदर रखे उत्पादों के तापमान पर निर्भर करती है, साथ ही यह थर्मोस्टेट सेटिंग और फ्रिज के बाहर के तापमान पर भी निर्भर करती है | अगर फ्रिज के अंदर रखे उत्पादों का तापमान उच्च है, तो फ्रिज में गर्मी अधिक ही होगी, फलस्वरूप तापमान को ठंडा रखने के लिए अधिक बिजली की अधिक आवश्यकता पड़ेगी| गर्मी के दिनों में, चीजों का समग्र तापमान भी अधिक होता है, अतः फ्रिज में अधिक गर्मी रहती है| इसके अलावा फ्रिज का ‘एम्बिएंट’ तापमान भी उच्च रहता है, इस कारण कंप्रेसर पर भी अधिक भार रहता हैं और वह और अधिक बिजली का उपभोग करता है| इस प्रकार, हम यह कह सकते हैं की, सर्दियों की तुलना में गर्मियों में रेफ्रिजरेटर द्वारा बिजली का उपभोग बढ़ जाता है|

3) वॉटर हीटर: वॉटर हीटर की प्रकिया, एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर के विपरीत होती हैं| वॉटर हीटर, गर्मियों की तुलना में सर्दियों में अधिक बिजली का उपभोग करते है| वॉटर हीटर की बिजली की खपत, गर्म पानी के उपयोग पर निर्भर करती है, इसके अलावा वह पानी के नल का तापमान और थर्मोस्टेट तापमान पर भी निर्भर करती हैं| सर्दियों में नल का पानी ठंडा रहता है, इस प्रकार इसे गर्म करने के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता होती है| इसके अलावा सर्दियों में गर्म पानी का उपयोग भी अधिक होता है, क्योंकि यह पानी जिसमें मिलाया जाता है (पानी के तापमान को सामान्य करने के लिए) वह भी ठंडा ही होता है| इस प्रकार, हम यह निश्चित रूप से कह सकते हैं की गर्मियों की तुलना में वॉटर हीटर की बिजली की खपत सर्दियों में अधिक होती है|

इनवर्टर प्रौद्योगिकी आपकी कैसे सहायता करता है

अधिकांश उपकरण एक विशिष्ट आकार या डिज़ाइन के अनुसार तैयार होते हैं| उदाहरण के लिए १ टन एयर कंडीशनर प्रति घंटे, गर्मी की एक निश्चित मात्रा (जिसे BTUs प्रति घंटे भी कहते है) के लिए ही डिज़ाइन किये गए है| एक रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर भी इसी प्रकार डिज़ाइन किये जाते है| लेकिन जैसे हमने उपरोक्त विवरण मे लिखा है, गर्मी की मात्रा या तापमान मौसम के साथ निरंतर बदलता रहता है और इस प्रकार उपकरण भी कुछ विशेष परिस्थितियो में उम्मीदों के अनुसार कार्य कर पाने में अक्षम साबित होते हैं| इनका डिज़ाइन तापमान में आ रहे बदलावों को सही प्रकार समायोजित करने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाता हैं| इन्वर्टर प्रौद्योगिकी प्रणाली उपकरणों को तापमान में आ रहे, इन बदलावों के तहत अपने आपको समायोजित करने में मदद करता हैं, और इस प्रकार यह निर्धारित करता है कि उपकरण पूरे मौसम कुशलतापूर्वक चलता रहे|


कृपया ध्यान दें, इनवर्टर प्रौद्योगिकी एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर के लिए ही उपलब्ध है, अधिक जानकारी के लिए हमारे अन्य लेख देखिए:

Air Conditioners with Inverter technology can help save electricity

Refrigerators with Inverter technology can help save electricity

हमेशा सही आकार के उपकरणों को ही खरीदे

जैसा हमने ऊपर चर्चा भी की हैं, उपकरण अमूमन गर्मी की एक विशेष मात्रा को संभालने के लिए तैयार किये जाते है| इसलिए, यह महत्वपूर्ण होता है की आप अपनी खपत के आधार पर सही आकार के उपकरण का ही चयन करें, जिससे आपकी बिजली की खपत में अनावश्यक वृद्धि न हो| इस तथ्य का, विशेष रूप से, एयर कंडीशनर और पानी हीटर के लिए ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता होती हैं| मूल विषयों को और अधिक समझने के लिए हमारे अन्य लेख देखिए:

Split or Window … which air conditioner should you buy?

Choose the right sized water heater/geyser for electricity saving

About the Author:
.

Top