Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

भारत में डिशवॉशर के मॉडल, कीमत और बिजली की खपत

By on February 4, 2016

डिशवाशर पर पिछले एक लेख में, हमने नियमित डिशवाशर से हुए बिजली की खपत और कैसे उन्हें कुशलतापूर्वक उपयोग करने के बारे में जानकारी दी थी (लिंक: डिशवॉशर: वे कितना बिजली प्रयोग करते हैं और उन्हें कुशलतापूर्वक कैसे उपयोग करें?)| तबसे हमे कई लोगों के प्रश्न मिले जैसे, “बाजार में सबसे अच्छा डिशवॉशर कौन सा है”, “बाजार में सबसे कुशल डिशवाशर कौन सा हैं”, आदि| इन दिनों, महानगरों में रहने वाले लोग बर्तन धोने जैसे एक आम गृहकार को और आसान बनाने के प्रति ज्यादा उत्सुक हैं और वह ऐसे उपकरणों की जांच-पड़ताल में दिलचस्पी भी ले रहे हैं| इसके फलस्वरूप ऐसे उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। हमने पहले शीर्ष दस उपकरणों खंड में शीर्ष दस डिशवाशर की एक सूची डालने के बारे में सोचा था (लिंक)| लेकिन फिर जब हमने शोध शुरू किया तब हमे यह एहसास हुआ की बाजार में इतने डिशवाशर के मॉडल उपलब्ध ही नहीं हैं, जिन्हे हम शीर्ष दस के रूप में वर्गीकृत और चिह्नित कर सके| लोगों को डिशवाशर खरीदने के लिए उचित जांनकारी देने के एक प्रयास के तहत, हम इस लेख में बाजार में डिशवाशर के उपलब्ध मॉडल का विश्लेषण करेंगे|

डिशवॉशर के मॉडल और उनकी कीमतें

वर्तमान में बाजार में डिशवाशेर्स कई प्रकार में उपलब्ध हैं, नीचे उनके ब्रांड, मॉडल नंबर, मूल्य और क्षमता अंकित हैं:

ब्रांड मॉडल नंबर मूल्य (एमआरपी) क्षमता
Samsung DW-FN320T 34490 12 place setting
IFB Neptune SX1 43691 15 place setting
IFB Neptune BI 42490 12 place Setting
IFB Neptune VX 36091 12 place Setting
IFB Neptune WX 34191 12 place Setting
IFB Neptune FX 28491 12 place Setting
Bosch SMS60L02IN 34904 12 place Setting
Bosch SMS60L08IN 34100 12 place Setting
Bosch SMS53L88EU NA 12 place Setting
LG D1452CF 51990 14 place Setting
LG D1451WF 46990 14 place Setting
Siemens SN26L800IN 38838 12 place Setting
Siemens SN26L200IN 35397 12 place Setting
Siemens SN25L283EU 44738 12 place Setting
Siemens SN24D200IN 33922 12 place Setting
Siemens SN58M542EU NA 12 place Setting
Siemens SN578S03TE NA 13 place Setting
Siemens SN56N554EU NA 13 place Setting
Siemens SN678X02TE NA 14 place Setting
Siemens SN66M089EU NA 14 place Setting
Siemens SN65E006EU NA 12 place Setting

एक नियमित 12 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर, इन निम्नलिखित क्षमता के होते हैं:

  • डिनर प्लेट – 12 नंबर
  • डिजर्ट प्लेट – 12 नंबर
  • गिलास टम्बलर – 12 नंबर
  • चाय के कप और तश्तरी – 12 नंबर
  • चाकू, कांटे, सूप-स्पून्स, डिजर्ट-स्पून्स और चम्मच – 12 नंबर प्रत्येक
  • सर्विंग प्लेट्स और चम्मच – 3-4 नंबर
  • कटोरे – 12 नंबर

एक मिश्रित भार के लिए – यह बर्तन, धूपदान, प्लेटें, कढ़ाई, कुकर और 30 से 40 मानक आकार के चम्मच और कांटे को समायोजित कर सकते हैं। (स्रोत: http://www.bosch-home.com/Files/Bosch/In/in/Document/Bosch.pdf)|

ऊर्जा की खपत और डिशवाशेर्स की ऊर्जा दक्षता

एक डिशवाशर निम्नलिखित तरीके से काम करता है: डिशवाशर एक प्रोग्राम के तहत लोडिंग और स्विचइंग के उपरांत, पानी को बर्तनो पर तेजी से स्प्रे करता हैं| उसके बाद वह डिटर्जेंट और साबुन मिले गर्म पानी से बर्तनो को करीने से साफ करता हैं| डिशवॉशर दुबारा सफाई की इस प्रक्रिया को एक बार पुनः दोहराता हैं और इस चक्र की समाप्ति के बाद वह बर्तनो को सुखाता भी हैं|

एक नियमित डिशवाशर कई तरीके से काम करता हैं:

1) इंटेंसिव मोड: डिशवाशर जिनमे व्यंजन तैलीय या अधिक मात्रा में गंदे हो, जैसे पॉट्स, कड़ाही, तवा, परात, इत्यादि|

2) ऑटो/नार्मल मोडडिशवाशर जिनमे व्यंजन तैलीय या अधिक मात्रा में गंदे हो, जैसे पॉट्स, कड़ाही, तवा, परात, इत्यादि|

3) इकॉनमी मोड: कम मात्रा में गंदे बर्तन जैसे प्लेटें, गिलास, कटोरे और हल्के गंदे धूपदान|

4) डेलिकेट मोड: सामान्य रूप से गंदे बर्तन या नाजुक शीशे के बर्तन

5) प्रीवाश मोड: बर्तनो को पूर्णतः साफ़ करने से पहले या नाजुक शीशे के बर्तन धोने के लिए| इस प्रकिया में कोई डिटर्जेंट तिरस्कृत नहीं होता है और ना ही कोई ड्राई-चक्र शुरू होता हैं|

6) क्विकवाश मोड: हल्के गंदे बर्तनो को धोने के लिए या वह बर्तन जिनको सुखाने की जरूरत नहीं होती हैं|

डिशवॉशर की ऊर्जा या बिजली की खपत, उसके मोड पर निर्भर करता है। बिजली की खपत उच्चतम से निम्नतम इस प्रकार नीचे अंकित की गई हैं:

उच्चतम से निम्नतम: इंटेंसिव मोड, ऑटो/नार्मल मोड, इकॉनमी मोड, डेलिकेट मोड, क्विक-वाश मोड और प्री-वाश मोड

सभी डिशवाशर में सारे मोड नहीं होते हैं, लेकिन इकॉनमी मोड वाला डिशवाशर सबसे बेहतर माना जाता हैं|

अब क्यूंकि अभी तक भारत में बीईई (या ऊर्जा दक्षता ब्यूरो) ने डिशवाशर की रेटिंग करना शुरू नहीं किया हैं, इसलिए इन उपकरणों के निर्माता लेबलिंग में यूरोपीय मानकों को ही दिखाते हैं| डिशवाशर A+++, A++, A+, A, B, इत्यादि रूप से चिह्नित होते हैं| A+++ चिह्नित, डिशवाशर सबसे अधिक कुशल माना जाता हैं| अगर आप भारत में दो डिशवाशर की तुलना कर रहे हैं तो, आप यूरोपीय मानकों का उपयोग कर डिशवाशर की दक्षता की तुलना कर सकते हैं| हालांकि, बाजार में उपलब्ध डिशवाशर के सभी मॉडल यूरोपीय मानकों द्वारा चिह्नित नहीं होते हैं|

डिशवाशेर्स आमतौर पर एक साल में कहीं भी 200 से 300 बिजली इकाइयों के बीच की खपत करते हैं (अगर प्रतिदिन वे मात्र एक चक्र के लिए ही इस्तेमाल किये जातें है)| अगर बिजली की खपत आपके लिए एक चिंता का विषय है तो ऊपर प्रस्तुत जानकारी का आप खरीद निर्णय करते समय जरूर उपयोग कर सकते हैं|

About the Author:
.

Top