Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

ऑनलाइन बिजली बिल कैलक्यूलेटर – सभी राज्यों के लिए

By on March 27, 2019

हम में से ज्यादातर लोगों के लिए,  बिजली बिल की जरूरत केवल अंतिम राशि की जांच और भुगतान करने के लिए ही होती है| बिजली बचाओ के हमारे पहल के अंतर्ग्रत हमने अपने काफी परिचितों से पूछा की उनको बिजली के बिल के बारे में कितनी जानकरी है| और हमे ऐसे मुट्ठीभर ही लोग मिले जिन्हे उचित जानकरी थी| बिलों को समझने के बावजूद, कई ऐसे थे, जिन्हे नहीं मालूम था की वह एक इकाई या यूनिट (या 1 किलोवाट घंटा) बिजली के प्रति कितना खर्च कर रहे हैं|

बिजली की प्रति इकाई की लागत का पता लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्यूंकि इससे हमे इसका ज्ञात होता है कि हमारे घर में उपकरणों के प्रति बिजली का कितना खर्च हो रहा है| इससे हमें यह पता चलता है की बिजली बचाने के हमारे तरीके हमें कितने किफायती पड़ेंगे| और इन सब के लिए यह भी ज़रूरी है की हम बिजली के बिल के सारे घटकों को समझें और यह भी समझें की उनका बिल में क्या योगदान है| लोगों को बिजली के बिल के विभिन्न घटकों के बारें में संपूर्ण जानकारी देने के लिए हमने इस ऑनलाइन कैलकुलेटर का निर्माण किया है, जिससे उनको वास्तविक जानकारी मिल सके की वह हर महीने विभिन्न उपकरणों पर कितना खर्च कर रहे हैं और वे कौन सी विभिन्न गतिविधियों को अपनाकर अधिक बिजली के बिल को कम कर सकते हैं|

कृपया इस ऑनलाइन कैलकुलेटर को उपयोग करने से पहले आप यह सुनिश्चित करें की आपने नीचे कैलकुलेटर के बारे में दी गई जानकारी को पढ़ा है|

यह ऑनलाइन कैलकुलेटर सिर्फ घरेलु टैरिफ के लिए काम करता है

Enter the information below from your electricity bill

भारत के विभिन्न राज्यों में बिजली की प्रति यूनिट नवीनतम दरों की जाँच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृपया इस लिंक पर क्लिक करें|

ऑनलाइन कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए जरूरी कदम:

1) विद्युत वितरण कंपनी का चयन करें (Select a utility): सर्वप्रथम आप को विद्युत वितरण कंपनी का चयन करना है| उसके लिए सबसे पहले अपने राज्य और जिला का चयन करें| फिर विद्युत वितरण कंपनी का चयन करें|

2) यूनिट लिखें (Enter Billed Units): अपने बिजली के बिल पर दिखाए गए यूनिट को दर्ज करें| यह आपके बिल पर मासिक यूनिट खपत के स्थान पर लिखा होगा|

3) फेज का चयन करें (Select Phase): आप अपने फेज को चुने जो की थ्री फेज कनेक्शन या सिंगल फेज कनेक्शन हो सकता हैं| यह जानकारी भी बिजली के बिल पर उपलब्ध होती है|

4) कनेक्टेड लोड (संयोजित भार) (Enter Sanctioned/Connected Load): यह जानकारी भी बिजली के बिल पर उपलब्ध होती है| इसका निर्णय विद्युत वितरण कंपनी आपके घर के उपकरणों के आधार पर करती है| अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कनेक्टेड लोड पर हमारा लेख देखें| यह कभी कभी स्वीकृत भार के रूप में उल्लेख किया जाता है| अगर उल्लेख लोड/भार वाट्स में है (इसकी संख्या 100s या 1000s है) तो इसे 1000 से विभाजित करके दर्ज करें|

इस कैलकुलेटर से आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी:

1) अपने बिजली के बिल के विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी|

2) आप बिजली बिल का भुगतान (1 किलोवाट यूनिट प्रति घंटा) किस दर से कर रहे हैं, इसकी जानकारी|

3) आप अपने घरों में आम तौर पर प्रयोग किये जाने वालें उपकरणों जैसे ट्यूब लाइट, एयर कंडीशनर, फ्रिज, कंप्यूटर, सेट टॉप बॉक्स, पंखा, जैसे विभिन्न उपकरणों पर कितना अनुमानित खर्च करते हैं इसकी जानकारी| कृपया ध्यान दें की, हमने प्रतिनिधित्व उपयोग के आधार पर ही विभिन्न उपकरणों पर खपत और खर्च कि गड़ना की हैं| वास्तविक राशि आपके उपयोग के अनुसार भिन्न हो सकती हैं|

4) अगर आप कुशल से अकुशल उपकरणों को बदले हैं तब अनुमानित कितनी बचत हो सकती है|

यह ऑनलाइन कैलकुलेटर भारत के सभी राज्य बिजली बोर्डों से उपलब्ध नवीनतम टैरिफ डेटा के आधार पर  बनाया गया है| इस ऑनलाइन कैलकुलेटर में उपलब्ध अधिकतम जानकारी हमें इंटरनेट एवं विभिन्न राज्यों से प्राप्त किये बिजली के बिलों कि मदद से इकठ्ठी की है| कुछ मूल्यों को बेहतर पठनीयता के लिए निकटतम अंक तक पूर्णांकित किया गया है| इसी लिए अगर आप का बिल अगर पूरी तरह मेल न खाए तो भी वह करीब होगा|

ऑनलाइन कैलकुलेटर में निम्न बिल घटकों को शामिल किया गया :

1) ऊर्जा प्रभार: यह आपके बिजली बिल कि प्रति यूनिट भुगतान दर है| यह ज्यादातर स्लैब को देख कर तय होती है| जैसे जैसे बिजली बिल कि इकाइयों में बढ़ोतरी होती है, वैसे वैसे बिजली के बिल की लागत भी बढ़ जाती है|

2) फिक्स्ड चार्ज (निश्चित प्रभार): यह कनेक्टेड लोड (संयोजित भार) के आधार पर निर्धारित होता हैं| कनेक्टेड लोड (संयोजित भार), बिज़ली विभाग के द्वारा निश्चित किया जाता हैं| कनेक्टेड लोड आपके घर के सभी उपकरणों की संपूर्ण वाट क्षमता के आधार पर निश्चित होता हैं| यूटिलिटी (बिज़ली विभाग) उपयोगिता के आधार पर बिजली का आवंटन करती हैं, जिसपर फिक्स्ड चार्ज लागूं होता हैं|

3) विद्युत शुल्क और टैक्स: यह बिजली का उपयोग करने के लिए सरकारी कर है| ड्यूटी बिजली खपत की प्रति यूनिट पर लागू होता है और कर पूरे बिल की राशि पर लागू किया जाता है|

4) मीटर किराया: यह घर पर मीटर की भुगतान दरें होती हैं| जो की सिंगल फेज और थ्री फेज कनेक्शन के लिए अलग अलग होती हैं|

5) व्हीलिंग शुल्क: यह शुल्क तब लगता है जब विद्युत वितरण कंपनी अलग होती है और बिजली के तार अलग कंपनी के होते हैं| ऐसे में वितरण कंपनी को दूसरी कंपनी को पैसे देने होते हैं जिसे व्हीलिंग शुल्क कहते हैं| ऐसा आम तौर पर मुंबई में देखा गया है जहाँ रिलायंस के तार है और टाटा पावर का बिजली वितरण है|

6) न्यूनतम मासिक शुल्क: कुछ राज्यों में आपके कनेक्शन पर निर्धारित एक न्यूनतम मासिक शुल्क होता है| अगर आपकी बिजली की खपत  इस निर्धारित शुल्क से कम होती है तो वितरण कंपनी आप से न्यूनतम मासिक शुल्क लेती है|

ऑनलाइन कैलकुलेटर निम्न बिल घटकों को सम्मिलित नहीं करता है:

1) FAC (ईंधन समायोजन प्रभार) या FCA (ईंधन लागत समायोजन) या FPPCA (ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन): यह राशि/कर ईंधन या कोयले की बदलती कीमत के आधार पर बिल में लागू होता है| हर महीने यह मूल्य बदलते हैं और कोयले के वर्तमान मूल्य पैर आधारित होते है| यह आमतौर पर कुछ पैसे प्रति यूनिट ही होते हैं|

2) बकाया/ब्याज और अन्य शुल्क: अगर आपके बिजली बिल में पुराने भुगतान लंबित हैं, उसका ब्याज, या किसी भी प्रकार के अन्य लंबित भुगतान हैं, तो इस ऑनलाइन कैलकुलेटर के माध्यम से प्रस्तुत किये गए बिजली बिल में प्रदर्शित नहीं होंगे|

वर्तमान बीटा चरण ऑनलाइन कैलकुलेटर निम्न चीज़ो पर ही आधारित हैं/काम करता है

घरेलू एलटी कनेक्शन (कम संचरण लोड) जो 0 और 20 किलोवाट के बीच में हैं और  निम्नलिखित राज्यों के हैं:

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक , केरल , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , नई दिल्ली,  राजस्थान, तमिलनाडु,  अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल|

आप इस ऑनलाइन कैलकुलेटर के साथ स्वतंत्रपूर्वक परिक्षण कर सकते हैं| 

About the Author:
Abhishek Jain is an Alumnus of IIT Bombay with almost 10 years of experience in corporate before starting Bijli Bachao in 2012. His passion for solving problems moved him towards Energy Sector and he is keen to learn about customer behavior towards Energy and find ways to influence the same towards Sustainability. .

Top