Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

बिजली की बचत के लिए फ्रिज की उचित नियुक्ति

By on August 7, 2015

रेफ्रिजरेटर एक सामान्य भारतीय शहरी घर में बिजली का उपभोग करने वाले सबसे बड़े ऊर्जा खपत उपकरणों में से एक होते हैं। यह लगभग 15% बिजली खपत करते हैं| रेफ्रिजरेटर भोजन से गर्मी का निकास करते हैं (उन्हें ठंडा करने के लिए)| इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है की, फ्रिज के आसपास का वातावरण पर्याप्त ठंडा होना चाहिए|  कुशल संचालन के लिए फ्रिज का सही जगह और सही प्रकार पर रहना/रखना भी महत्वपूर्ण होता है।

लोग आमतौर फ्रिज को रसोई घर में एक कोने की जगह पर रखते हैं, हालांकि फ्रिज का सही जगह पर रहना महत्वपूर्ण होता है, इसलिए निम्नलिखित चीजो का अवश्य ध्यान रखना चाहिए:

  • रेफ्रिजरेटर के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण होता हैं की उसके चारों ओर हवा का प्रवाह उपयुक्त हो, हवा प्रवाह करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो|  रेफ्रिजरेटर अपने पीछे और नीचे से गर्मी का निकास करते हैं, ज्यादातर निर्माता अपने उत्पाद/मॉडल के साथ उसके निकासी जगह/अंतर संबंधित जानकारी हैंडबुक में निर्दिष्ट करते हैं। अगर यह जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो एक अनुभव आधारित नियम (थंब रूल) के अनुसार, हमे रेफ्रिजरेटर के पीछे कम से कम 6 इंच जगह/अंतराल प्रदान करना चाहिए| यह कंप्रेसर द्वारा उत्पन्न गर्मी की निकासी में बहुत सहायक होगा|
  • रेफ्रिजरेटर को उचित जगह रखना भी महत्वपूर्ण होता है,  रेफ्रिजरेटर को अमूमन सूरज की रोशनी से दूर ही रखना चाहिए| एक खिड़की के पास उसे रखने से रेफ्रिजरेटर का  काम कठिन हो जाता हैं, और वह फलस्वरूप भोजन को ठंडा रखने के लिए अधिक समय लेगा एवं बिजली की ज्यादा खपत करेगा|
  • अक्सर लोग एक फ्रिज के ऊपर का स्थान को भंडारण के रूप में उपयोग करते हैं।   इसलिए, यह महत्वपूर्ण होता है की फ्रिज में हवा के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो|
  • रेफ्रिजरेटर के आसपास किसी भी प्रकार के गर्मी के सूत्रों को नहीं रखना चाहिए। गैस स्टोव, माइक्रोवेव ओवन,  आदि को रेफ्रिजरेटर के करीब रखने से बचना चाहिए।
  • रेफ्रिजरेटर को एक अच्छी तरह हवादार कमरे में रखना चाहिए, यह रेफ्रिजरेटर की दक्षता में सुधार करेगा, क्यूंकि यह रेफ्रिजरेटर के आसपास हवा के उपयुक्त प्रवाह की अनुमति देता हैं|

ऊर्जा गाइड के अनुसार,  हर 5-6 डिग्री सेंटीग्रेड की तापमान वृद्धि के साथ एक रेफ्रिजरेटर की ऊर्जा खपत 40% तक बढ़ जाती है, यह वृद्धि बिजली के बिल को काफी प्रभावित कर सकती है| सही स्थान में रेफ्रिजरेटर को रखना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं| इसके अलावा हमेशा बिजली की बचत के लिए एक बीईई 5 स्टार रेटेड रेफ्रिजरेटर को ही खरीदना चाहिए| अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए हमारे लेख को अवश्य  देखें।

रेफ्रिजरेटर में बिजली बचने के लिए नीचे दिए हुए हमारे वीडियो को देखें

About the Author:
Abhishek Jain is an Alumnus of IIT Bombay with almost 10 years of experience in corporate before starting Bijli Bachao in 2012. His passion for solving problems moved him towards Energy Sector and he is keen to learn about customer behavior towards Energy and find ways to influence the same towards Sustainability. .

Top