Unbiased Information and Reviews on Appliances, Solar and Saving Electricity

सीएफएल बल्ब और फ्लोरोसेंट ट्यूब खरीदने के लिए कुछ सुझाव

By on August 27, 2015

हमारे पिछले लेख कार्य-आधारित प्रकाश में, हमने बताया की वाट प्रकाश को मापने के लिए सही इकाई नहीं है, बल्कि इसके बदले हमें लूमेन्स का उपयोग करना चाहिए| इसलिए हम अपने आस-पास के क्षेत्र की दुकानों में गए और फिर भारतीय बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सीएफएल और फ्लोरोसेंट ट्यूब का पता लगाने के लिए ऑनलाइन बाजार का भी सर्वेक्षण किया| यहाँ हम अपने पाठकों को एक सीएफएल या एक फ्लोरोसेंट ट्यूब खरीदने में मदद करने के लिए उन्हें कुछ तुलनात्मक अध्ययन/आंकड़े प्रस्तुत कर रहे है| हमने वाट क्षमता, लूमेन्स, रंग तापमान और बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के सीएफएल, एफ़टीएल और बल्ब की कीमतों को एकत्रित किया| नीचे दिया गया डेटा हमारे द्वारा एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण है। हम आशा करते हैं की यह तुलनात्मक अध्ययन आपको सही तरह की प्रकाश व्यवस्था का चयन करने में मदद करेगा|

कृपया ध्यान दें की हमने नियमित रूप से सिर्फ उन दुकानों का सर्वेक्षण किया जो आमतौर पर सबसे अधिक उत्पादों को बेचते हैं| यह जानकारी उन प्रकाश व्यवस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करती जो की विशेष प्रकार की दुकानों में विशिष्ट प्रकार के उपलब्ध प्रकाश उत्पादों का उत्पादन करते हैं| हालांकि कुछ विशिष्ट ब्रांड (ओसराम, हैवेल्स, बजाज और फिलिप्स) के बारे में जानकारी उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिनका नीचे उल्लेख किया गया है|

इन्कैंडेस्केन्ट बल्ब और भारतीय बाजार में उनकी कीमत

भारतीय बाजार में उपलब्ध इन्कैंडेस्केन्ट बल्बों की सबसे साधारण वाट क्षमता 15 से 100 वाट हैं (हालांकि 200, 300 और 500 वाट के भी कुछ उच्च वाट क्षमता वाले बल्ब बाजार में उपलब्ध हैं)| इन्कैंडेस्केन्ट बल्ब 3 अलग-अलग प्रकार के आकार में आते हैं: गोल, टेपर्ड (पतले) और समतल शीर्ष जैसा की नीचे चित्र में भी दिखाया गया है| कृपया ये भी ध्यान दें की बाजार में उपलब्ध “शून्य वाट” का बल्ब, वास्तव में 15 वाट का बल्ब होता है|

वाट क्षमता, लूमेन्स (चमक) और विभिन्न प्रकार के इन्कैंडेस्केन्ट बल्बों की कीमत का प्रस्तुतीकरण नीचे किया गया है| हमने देखा की समतल शीर्ष बल्ब, गोल शीर्ष बल्ब की तुलना में ज्यादा चमकदार होते हैं, हालांकि गोल शीर्ष बल्ब सामान्य रूप से अधिक उपलब्ध बल्ब हैं।

वाट क्षमता

चमक मूल्य
गोल पतली समतल
15 110
25 230 210 ₹ 15.00
40 415 400 ₹ 15.00
60 710 660 760 ₹ 15.00
75 935 1000
100 1450 ₹ 18.00
200 3040 ₹ 25.00
300 4530 ₹ 62.00
500 8150 ₹ 87.00

सीएफएल और भारतीय बाजार में उनकी कीमत

सीएफएल, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बहुत से विकल्प प्रदान करते हैं और ये कई आकार, वाट और रंग तापमान में उपलब्ध होते हैं। उपलब्ध वाट क्षमता की रेंज 5-85 वाट के बीच होती हैं, जो की बहुत से विकल्पों को प्रस्तुत करती है| ये प्रति वाट बेहतर चमक (लूमेन्स) प्रदान करते हैं और इस प्रकार ये इन्कैंडेस्केन्ट बल्बों का एक अच्छा प्रतिस्थापन प्रस्तुत करते हैं| ये अमूमन दो आकार में उपलब्ध होते हैं: रैखिक और सर्पिल जैसा की नीचे दिखाया गया है।

ये भी 2 प्रकार के रंग तापमान में आते हैं: कूल डेलाइट (सफ़ेद) और वार्म वाइट (पीले)| नीचे एक समीक्षा हैं जो हमें अपने सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त हुईं, जो की लोगों को सही सीएफएल का चयन करने में मदद कर सकती हैं:

  1. सर्पिल प्रकार की सीएफएल, रैखिक सीएफएल की तुलना में उज्जवल (अधिक चमकदार) होती हैं और इस प्रकार एक ही वाट क्षमता के रैखिक सीएफएल के मुकाबले ज्यादा महंगी भी होती हैं|

  2. वार्म वाइट (पीले) सीएफएल, कूल डेलाइट (सफ़ेद) सीएफएल की तुलना में अधिक चमकदार होते है|

  3. लोकप्रिय ब्रांड (जैसे की फिलिप्स, ओसराम, बजाज और हैवेल्स) प्रति वाट एक ही वाट क्षमता वाले बल्ब के लिए अन्य कम प्रसिद्ध ब्रांडों की तुलना में अधिक लूमेन्स (चमक) प्रदान करते हैं| इसलिए लोकप्रिय ब्रांड अधिक कुशल होते हैं|

  4. सीएफएल के लेबल पर पावर फैक्टर का पहलू भी होता है, इसलिए यदि आप के पास एक व्यावसायिक कनेक्शन है और आपके बिल पर नियमित रूप से बिजली का जुर्माना हो रहा है, तो सुनिश्चित करें की आपने उच्च पावर फैक्टर (> 0.85) प्रदान करने वाले सीएफएल का ही चयन किया है|

नीचे सीएफएल के लिए डेटा है:

वाट क्षमता

चमक मूल्य
रैखिक सर्पिल रैखिक सर्पिल
कूल डेलाइट वार्म वाइट कूल डेलाइट वार्म वाइट
5 210-220 225-240 210-285 300 ₹ 145.00 ₹ 160.00
7 300 320 ₹ 140.00
8 376-425 400-440 475 500 ₹ 150.00 ₹ 170.00
9 423-450 470 ₹ 200.00
10 580
11 561-575 605-625 680-690 715-825 ₹ 160.00 ₹ 180.00
12 530 560 ₹ 175.00
14 720-760 775-800 ₹ 165.00
15 765-810 850-900 850-900 875-950 ₹ 175.00 ₹ 195.00
18 1050-1100 1120 ₹ 160.00
20 1120 1200 1120-1250 1200-1300 ₹ 195.00 ₹ 235.00
22 1360
23 1288-1400 1350-1550 1290-1450 1450-1550 ₹ 230.00 ₹ 250.00
25 1500 ₹ 275.00
27 1680 1800 1500-1680 1800 ₹ 255.00 ₹ 290.00
30 1800 ₹ 325.00
35 2200-2250 2350 ₹ 490.00
36 2150-2160 ₹ 365.00
45 2800 2900 ₹ 625.00
65 3850-3900 4000 ₹ 750.00
85 4950-5000 5250 ₹ 850.00

*ऊपर पेले रंग से निशान लगायी गयी पंक्तियों में बाजार में आम तौर पर मिलने वाले सीएफएल हैं| सीएफएल के अंदर ही चोक होता है इसी लिए उसके लिए अलग से फिटिंग का पैसा नहीं लगता|

फ्लोरोसेंट ट्यूब और उनकी भारतीय बाजार में कीमत

आज भारतीय बाजार में कई तरह की फ्लोरोसेंट ट्यूब उपलब्ध हैं: T12, T8 and T5| उसमे से 4 फीट वाली सबसे ज़्यादा उपलब्ध हैं, पर कुछ २ फीट में भी उपलब्ध हैं| यह और भी कई लम्बाइयों में आती हैं पर आम तौर पर 4 और 2 फीट की ही ज़्यादा मिलती हैं| ज़्यादातर 4 फीट ट्यूबलाइट एक सामान चमक की होती हैं पर एक किसम की T8 ट्यूबलाइट ज़्यादा चमकदार होती है| T5 ट्यूबलाइट दो कलर में उपलब्ध हैं: वार्म वाइट (पीली) और कूल डेलाइट (सफ़ेद)| ट्यूबलाइट में भी सीएफएल की तरह वार्म वाइट ज़्यादा चमकदार होती है|

ट्यूबलाइट का डेटा नीचे दिया हुआ है:

तकनीक

वाट क्षमता

चमक मूल्य
कूल डेलाइट वार्म वाइट
T5 13 1150 1250 ₹ 130.00
T5 25 2500 2700 ₹ 140.00
T8 36 2425 ₹ 45.00
T8 36 3250 ₹ 125.00
T12 40 2450 ₹ 45.00

*ऊपर की कीमतें सिर्फ ट्यूब के लिए है न की ट्यूबलाइट की फिटिंग के लिए हैं| वे फिटिंग की अतिरिक्त लागत के साथ आते हैं|

एक सीएफएल या फ्लोरोसेंट ट्यूब खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

जैसा की हमारे पिछले लेख में भी हमने चर्चा की है, की हमेशा उस उद्देश्य पर विचार करना चाहिए जिसके लिए प्रकाश-व्यवस्था की जा रही हो| जरुरत से अधिक प्रकाश के द्वारा आप बिजली के बिल पर पैसे बर्बाद करेंगे और जरुरत से कम प्रकाश द्वारा आप काम करने में सहज महसूस नहीं करेंगे| एक वाट की बचत के द्वारा आप कितनी बिजली की बचत करेगें, इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजे को समझने की जरूरत है:

एक 100 वाट का बल्ब, जब 10 घंटे के लिए जलता है तो एक यूनिट बिजली की खपत करता है:

100 वाट x 10 घंटे = 1000 वाट घंटे = 1 केडब्लूएच = 1 यूनिट |

एक इकाई पर कितना खर्च होगा, इसको जानने के लिए, आप इस लिंक के द्वारा हमारे कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं: बिजली बिल विश्लेषक

विभिन्न ब्रांड की वेबसाइट:

Bajaj Electricals: http://www.bajajelectricals.com/lighting-c-156.aspx

Philips: http://www.ecat.lighting.philips.co.in/l/

Osram: http://catalog.myosram.com/

Havells: http://www.havells.com/Category.aspx?s=6

About the Author:
.

Top